शिवा ने छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी

Mar 02, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - मैगलगंज क्षेत्र के छात्र शिवा राठौर ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है। पिता के निधन के बाद भी आर्थिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए, शिवा ने कक्षा 8 में अध्ययन करते हुए 318 चयनित विद्यार्थियों में स्थान बनाया है। उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया गया है।

शिवा ने छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी

चपरतला, संवाददाता। मैगलगंज क्षेत्र के छात्र शिवा राठौर ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्व. सतीश राठौर के पुत्र शिवा वर्तमान में पीएम श्री विद्यालय खूंटी खुर्द में कक्षा 8 के छात्र हैं। उन्होंने जिले के 318 चयनित विद्यार्थियों में स्थान बनाया है। वर्ष 2024 में पिता के निधन के बाद परिवार पर आई आर्थिक व मानसिक चुनौतियों के बावजूद शिवा ने पढ़ाई जारी रखी और सीमित संसाधनों में नियमित अध्ययन कर यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार व क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।