ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीप्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शिव बारात

प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शिव बारात

यज्ञ परिषद ओदारा के तत्वाधान में गांव में निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को जोर शोर से गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली...

प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शिव बारात
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 18 Feb 2019 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

यज्ञ परिषद ओदारा के तत्वाधान में गांव में निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को जोर शोर से गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 19 फरवरी को कन्या भोज होगा।क्षेत्र के ओदारा गांव में धार्मिक जागृति, आध्यात्मिक चेतना व विश्व शांति के लिए यज्ञ परिषद के तत्वाधान में 25वां श्री गायत्री महायज्ञ व मानस वेदांत सम्मेलन तभा शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा है। 13 फरवरी को कलश शोभा यात्रा के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया था।

आचार्य उमाशंकर तिवारी विनीत जी महाराज के निर्देशन में 19 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में रविवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। गायत्रर धाम यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा खुटेहना, सेमरावां आदि गांव होती हुई सीतापुर जिले के बगचन गांव पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा माहौल शिव मय हो गया। हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष सुनाई दे रहा था। शोभा यात्रा में महिलाओं, बच्चों सहित हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। लोग ट्रैक्टर ट्राली, चौपहिया वाहनों व बाइकों आदि पर सवार होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। बगचन गांव के बागेश्वर नाथ मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा वापस ओदारा यज्ञशाला पहुंची।

इस दौरान यज्ञ परिषद के अध्यक्ष राम लोटन मिश्र, उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, महामंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्र, रमेश मिश्रा, हरिओम मिश्र, रक्षामंत्री सोनू बंसी, आशीष कुमार मिश्र, करुणा शंकर मिश्र, प्रदीप मिश्र, विकास मिश्र, राहुल मिश्र, उमेश मिश्रा, लक्ष्मी शंकर, रविशंकर, अमित मिश्रा सहित काफी लोग मौजूद रहे। विनीत जी महाराज ने बताया कि 19 फरवरी को पूर्णाहुति, कंया भोज व विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम में विराम लगेगा। उन्होंने बताया कि मानस प्रवक्ता महेंद्र कुमार मिश्र, रामजी तिवारी, संपति कुमार त्रिपाठी व जुगल किशोर त्रिपाठी हरदोई, आधुनिक अर्जुन, रीना मिश्रा अयोध्या, ईश्वरचंद तिवारी लखनऊ , मोहिनी शुक्ला नैमिषधाम, अयोध्या प्रसाद मिश्र कत्थक सम्राट, प्रवीण दीक्षित, कृष्ण कुमार पांडे, दीक्षा अवस्थी उन्नाव, म्यूजिक कलाकार दशरथ त्रिवेदी, प्रेम कुमार मिश्र, हरेराम गोस्वामी के मुखारबिंदु से भागवत कथा सुनाई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें