Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर की शुरुआत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: भीरा में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों के सहयोग से श्रद्धालुओं को निःशुल्क ठहरने, जलपान और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। भक्त हर साल इस शिविर का लाभ उठाते हैं।

Lakhimpur Khiri News: कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर की शुरुआत

Lakhimpur Khiri News: भीरा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से लगाए जाने वाले श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भीरा-पलिया हाईवे स्थित मनोकामना शिव श्याम मंदिर के समीप लगाए गए इस सेवा शिविर में स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों एवं कस्बेवासियों के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क ठहरने, जलपान, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरी तरह सेवा भाव से संचालित किया जाता है और प्रत्येक वर्ष हजारों शिव भक्त इसका लाभ उठाते हैं। सावन माह में गोला गोकर्णनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाने वाले बड़ी संख्या में कांवड़िए इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। शिविर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें जलपान, भोजन एवं विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर की शुरुआत