ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलखीमपुर में जुटे देश भर से किन्नर, निकाला जुलूस

लखीमपुर में जुटे देश भर से किन्नर, निकाला जुलूस

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...
1/ 3लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...
लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...
2/ 3लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...
लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...
3/ 3लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 10 Jan 2018 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर में किन्नरों का राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन शहर के एक मैरिज हाल में शुरू हो गया। इसमें देश के विभिन्न शहरों से आए किन्नरों ने भाग लिया। बुधवार को किन्नरों ने चाक पूजन और भजन कीर्तन के अलावा भुईफोरवानाथ मंदिर में पूजा अर्चना तथा घंटा चढ़ाने के कार्यक्रम किए।

दुल्हनें सजाई गईं और विभिन्न प्रकार के भव्य कार्यक्रम हुए। शहर की किन्नर रेखा मौसी के संयोजन में यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन पांच जनवरी को शुरू हुआ। यह सम्मेलन 15 जनवरी तक चलेगा। बुधवार को किन्नरों ने विशेष पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत दुल्हनें सजाई गईं। बाजे-गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें नृत्य के मनमोहक कार्यक्रम करते हुए किन्नर शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर तक गए। यहां विधिवत चाक पूजन किया। इसके बाद मंदिर में घंटा चढ़ाया गया। कार्यक्रम की संयोजक रेखा मौसी ने बताया कि दस दिन चलने वाला यह कार्यक्रम किन्नर समाज देश और समाज की खुशहाली के लिए करता है। जिससे देश के बच्चे स्वस्थ रहें उन्हें रोजगार मिले, यजमानों की समृद्धि बढ़े। उन्होंने बताया सम्मेलन में प्रत्येक दिन भजन कीर्तन के अलावा अन्य नृत्य आदि के कार्यक्रम होते हैं। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम पूरी तरह समाज के लिए होता है। किन्नर हमेशा समाज की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं यह देश हमारा है हम लोगों को भी अपने देश से प्यार है।

अपने देश के लोगों से प्यार है। किन्नर चाहते हैं कि देश में तरक्की बढ़े और हमारा देश खुशहाल हो। इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश भर में किए जाते हैं। इस बार यह कार्यक्रम लखीमपुर में आयोजित किया गया। किन्नर सम्मेलन का विशेष आकर्षण पूरे देश से आए किन्नरों का एक मंच पर उपस्थित होना था। सम्मेलन में लखनऊ की गुड्डन किन्नर ने बताया कि वे लखनऊ से आई हैं। तो पूजा और किन्नर हरिद्वार से यहां किन्नर सम्मेलन में भाग लेने आई हैं। इसी तरह देश के विभिन्न शहरों से यहां किन्नर आए हैं। इस सम्मेलन में शहर के किन्नरों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें