Lakhimpur Khiri News: रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कहर, देवी माता का मंदिर नदी में समाया

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur Khiri News: -नदी का कटान देखकर लोग दहशत में, बचाव कार्य कराने की मांगकार्य कराने की मांग -बझेड़ा, मटेहिया सहित कई गांवों में शारदा नदी की धार से दहशत फोटो::11-- र

Lakhimpur Khiri News: रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कहर, देवी माता का मंदिर नदी में समाया

Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह कटान के चलते वीर बाबा स्थान पर स्थित प्राचीन देवी माता का मंदिर भी शारदा नदी में समा गया। नदी के लगातार कटान से गांव के लोगों में दहशत है। खेतों को निगलती हुई शारदा नदी तेजी से आगे बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि कटान न रुका तो गांव भी नदी में समा जाएगा।

कटान का प्रभाव

रूरा सुल्तानपुर गांव में बना प्राचीन देवी माता का मन्दिर नदी में समा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह वीर बाबा का स्थान काफी पुराना और आस्था का केंद्र था। यहां मेला लगता था और दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा करने आते थे। इससे पहले वीर बाबा और शिव मंदिर भी शारदा नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से वीर बाबा का पूरा स्थान ही नदी में विलीन हो गया। रूरा सुल्तानपुर, बझेड़ा, मटेहिया सहित कई गांवों में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बाढ़ परियोजना के कई हिस्से पहले ही कट चुके हैं। खेतों में लगी धान की फसल भी जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। बोल्डर और बांस की सहायता से कटान रोकने का कार्य कराया जाए। बचाव कार्य न कराने पर पूरा गांव नदी में समा सकता है।

घोसियाना गांव में कटान, पलायन कर रहे लोग

फूलबेहड़। घोसियाना गांव में नदी का कटान अभी नहीं रुका है। ग्रामीण अपने सामने अपना आशियाना उजड़ता देख रहे। अब तक नदी छह घरों को काटने के बाद भी नहीं रुक रही। कटान देख कर ग्रामीणों को डर सता रहा अगर कटान न रुका तो और भी घर कटान की जद में आ सकते हैं।

फूलबेहड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल नं 11 के घोसियाना गांव में शारदा नदी जबरदस्त कटान कर रही है। बीते दो दिनों में चार घर काटने के बाद बुधवार को जियाउद्दीन व मजीद के कच्चे घर नदी के कटान मे समा गये हैं। ग्रामीणों का कहना है नदी का जलस्तर कम पडते ही कटान की रफ्तार तेज हो गयी है। ग्रामीणों में इस बात का डर है अगर कटान न रुका तो और भी घर कटान में समा सकते हैं। कटान के निशाने पर जिन लोगों के घर हैं वह लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पंहुचा रहे हैं。

सामान्य प्रश्न

✦शारदा नदी का कटान क्यों हो रहा है?−
ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर कम पड़ते ही कटान की रफ्तार तेज हो गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कहर, देवी माता का मंदिर नदी में समाया