Sharda River Erosion Threatens Nighasan Village Homes and Safety चार घर और समाए शारदा में, गांव के रास्ते तक पहुंची, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSharda River Erosion Threatens Nighasan Village Homes and Safety

चार घर और समाए शारदा में, गांव के रास्ते तक पहुंची

Lakhimpur-khiri News - तहसील निघासन के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 12 में शारदा नदी का कटान तेजी से जारी है। पिछले एक महीने में कई घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन से सुरक्षित स्थान की मांग कर रहे हैं। नदी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 30 Aug 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
चार घर और समाए शारदा में, गांव के रास्ते तक पहुंची

तहसील निघासन की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 12 में शारदा नदी का कटान फिर शुरू हो गया है। पिछले एक महीने से जारी कटान ने ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। गुरुवार रात को कटान तेज होने से गांव के चार घर नदी में समा गए। नदी में हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत है। गांव में बनी इंटर लाक सड़क से महज दस मीटर की दूरी पर बह रही नदी। गुरुवार रात से फिर कटान होने लगा है। कटान में मस्तराम, मनोरमा, शिवम व प्रकाश के मकान नदी में समा गए। नदी के कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

अब तक बीस से अधिक परिवारों के आशियाने नदी की धारा में बह चुके हैं। गांव का प्राचीन मंदिर भी नदी में समा चुका है। नदी कटान करती हुई गांव के इंटर लाक मार्ग की तरफ बढ़ रही है।इस रास्ते से महज दस मीटर की दूरी पर नदी पंहुच गयी है। ग्रामीणों का कहना है अगर यह रास्ता कट गया तो निकलने का रास्ता नहीं बचेगा। रास्ते के दूसरी तरफ काफी घर हैं। उनके सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कटान पीड़ित परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवनयापन करते हैं। लेकिन अब उनके पास रहने को दूसरी जगह भी उपलब्ध नहीं है। कटान पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है उन्हें नदी से दूर सुरक्षित स्थान पर जमीन उपलब्ध करा दी जाए जिससे वे स्थाई रूप से जीवन व्यतीत कर सकें। राजस्व निरीक्षक देशराज वर्मा, लेखपाल श्यामनंदन मिश्रा समेत राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित मकानों का जायजा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।