Lakhimpur Khiri News: बीएसए लेखा कार्यालय में भरा पानी, फाइलें भीगी दो कम्प्यूटर खराब

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश के कारण बीएसए कार्यालय के लेखा कक्ष में छत से पानी टपकने लगा। इससे महत्वपूर्ण पत्रावलियां भीग गईं और दो कम्प्यूटर खराब हो गए। कर्मचारियों को कुर्सियों पर बैठकर काम करना पड़ा। डीडी कार्यालय में भी पानी भर गया, जिससे कर्मचारियों को दिक्कत हुई।

Lakhimpur Khiri News: बीएसए लेखा कार्यालय में भरा पानी, फाइलें भीगी दो कम्प्यूटर खराब

Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश से बीएसए कार्यालय के लेखा कक्ष की छत से पानी टपकने लगा। कक्ष में पानी भरने से महत्वपूर्ण पत्रावलियां भीग गईं वहीं दो कम्प्यूटर भी खराब हो गए। बुधवार की सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने पानी निकलवाया लेकिन लगातार टपकने से पानी नहीं निकल सका। पानी में ही कुर्सियों पर बैठकर कामधाम निपटाया। इसके अलावा बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ बाबू जितेन्द्र वर्मा के कक्ष में भी पानी भर गया। हाल ही में कक्ष की साज सज्जा कराई थी। छत की मरम्मत न होने से छत से पानी टपक कर नीचे भर गया। इससे कामधाम में दिक्कत हुई। पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार बारिश होने से कई सरकारी कार्यालयों की छतें टपकने लगीं। बीएसए कार्यालय के लेखा कक्ष में छत व दीवारों के जरिए पानी कक्ष के अन्दर पहुंच गया। कई पंखे खराब हो गए। लेखाकक्ष में रखी महत्वपूर्ण पत्रावलियां ढकी होने के बाद भी पानी टपकने से भीग गईं। इसके अलावा दो कम्प्यूटर खराब होने से महत्वपूर्ण डाटा पर भी असर पड़ा है। कार्यालय पहुंचे कर्मचारी फर्श पर पानी के बीच कुर्सियों पर बैठकर कामधाम निपटाते दिखे। बताते चलें कि छत की मरम्मत न होने से बीएसए कार्यालय के कई कक्षों में छत से पानी टपकता रहता है。

डीडी आफिस में घुटनो तक पानी, निकालने को लगा मोटर

-मंगलवार की शाम व रात में लगातार हुई बारिश से डीडी कृषि आफिस में बुधवार को करीब एक फुट तक पानी भर गया। कक्षों के अन्दर पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी हुई। डीडी गिरीश चन्द ने बुधवार को सीडीओ को यह समस्या बताई। पानी निकालने के यहां मोटर लगाया गया है। हालांकि कार्यालय के दोनो तरफ तालाब उफनाने से पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। फिलहाल मोटर चलाकर पानी निकालने की कवायद चल रही है। कर्मचाारियों का कहना है कि पानी लगातार भरा होने और तालाबों का पानी आने से बीमारी फैलने की आशंका बनी है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएसए कार्यालय में बारिश के कारण क्या नुकसान हुआ?
बीएसए कार्यालय में बारिश के कारण महत्वपूर्ण पत्रावलियां भीग गईं और दो कम्प्यूटर खराब हो गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: बीएसए लेखा कार्यालय में भरा पानी, फाइलें भीगी दो कम्प्यूटर खराब