नए साल के दूसरे दिन कोहरे का कहर, 11 बजे तक थमी रफ्तार
Lakhimpur-khiri News - साल के पहले दिन धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार को फिर मौसम में बदलाव आया। घना कोहरा और शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 के करीब पहुंच गया, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो गई।

साल के पहले दिन धूप खिलने से मिली थोड़ी राहत के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के चलते गलन ने लोगों को परेशान कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दिन चढ़ने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली और लोग पूरे दिन अलाव जलाकर तापते नजर आए। सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह अलाव सुलगते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भले ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से बढ़कर आठ डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन तेज सर्द हवाओं ने सर्दी का असर कई गुना बढ़ा दिया।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही, जिससे पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। घने कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। सुबह के समय सड़कों पर वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 170 के करीब पहुंचा एक्यूआई -मौसम की मार का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा। धुंध और सर्द हवाओं के चलते एक्यूआई बढ़कर 170 के करीब पहुंच गया, जिससे हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम कोहरे और शीतलहर बने रहने और पारा लुढ़कने की संभावना जताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


