ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपर्यटन स्थल बनेगा शहर का सेटघाट, नयागांव का मढ़ियाघाट

पर्यटन स्थल बनेगा शहर का सेटघाट, नयागांव का मढ़ियाघाट

शहर का सेठघाट और नया गांव स्थित पौराणिक स्थल मढ़िया घाट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में इसकी मंजूरी...

पर्यटन स्थल बनेगा शहर का सेटघाट, नयागांव का मढ़ियाघाट
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 26 Feb 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

शहर का सेठघाट और नया गांव स्थित पौराणिक स्थल मढ़िया घाट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में इसकी मंजूरी मिल गई है। यह दोनो स्थल 50-50 लाख से विकसित किए जाएंगे। वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही इसके लिए 25-25 लाख की पहली किस्त भी जारी हो गई है।

डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम पर्यटन संवर्धन योजना में जिले के दो और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए शासन ने 50-50 लाख की धनराशि की प्रशासनिक-वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि सीएम पर्यटन संवर्धन योजना में वित्तीय वर्ष 2020-21 में कस्ता क्षेत्र की ग्रामसभा नया गांव में स्थित पौराणिक स्थल मढ़ियाघाट का पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके अलावा शहर के सेठ घाट मंदिर स्थित पुरुष घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन दोनों पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यदायी संस्था के आगणन के सापेक्ष 50-50 लाख धनराशि की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी गई है। डीएम ने बताया कि इन दोनों स्थलों के विकास के लिए 25-25 लाख रुपए की पहली किस्त कार्यदायी संस्था के खाते में भेज दी गई है। बताते चलें कि इससे पहले जिले के दो पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी 50-50 लाख की धनराशि की प्रशासनिक-वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें