Lakhimpur Khiri News: आज आएगी भाजपा की बाइक यात्रा होगा स्वागत
Lakhimpur Khiri News: वडनगर से वाराणसी जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा गुरुवार को जिले में आएगी। भाजपा द्वारा की गई तैयारी पूरी है। जिलाध्यक्ष और विधायक ने प्रत्रसर्वा में बताया कि यात्रा 1 अक्टूबर को आरंभ होगी और कई स्थलों पर स्वागत होगा। गांधी जयन्ती पर योग और स्वच्छता अभियानों का आयोजन भी होगा।

Lakhimpur Khiri News: वड नगर से चलकर वाराणसी जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा गुरुवार को जिले में आ रही है। यात्रा का जिले में भव्य स्वागत होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्तूबर तक जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता व सदर विधायक योगेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक अक्तूबर को शाम चार बजे वडनगर से वाराणसी जाने वाली यात्रा शाहजहांपुर से मोहम्मदी विधानसभा में प्रवेश करेगी। यहां जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता व मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्वागत होगा। दो अक्तूबर को गांधी जयन्ती की सुबह योग, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के बाद यात्रा गोला प्रस्थान करेगी।
गोला विधायक अमन गिरि यात्रा का स्वागत करेंगे। गोला पहुंचकर निर्माणाधीन गोला कॉरिडोर का भ्रमण करेगी। दोपहर बारह बजे यात्रा श्रीनगर विधानसभा, डेढ़ बजे सदर विधानसभा के लालपुर में स्वागत होगा। मैगलगंज होकर यात्रा सीतापुर रवाना होगी।


