Lakhimpur Khiri News: बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: महेवागंज,संवाददाता।क व पिकअप की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली

Lakhimpur Khiri News: कस्बे में बाइक व पिकअप की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली सदर के गांव हाजीपुरवा निवासी मो जैद अपनी बाइक से लखीमपुर जा रहा था। तभी पुलिस चौकी के सामने लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जैद उछल कर दूर जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी भागकर बाहर आ गए। और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
तथा चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।


