छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैगलगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 16 Jul 2023 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें
मैगलगंज। मैगलगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर अलग अलग गांवों से आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें संदीप निवासी बाईकुआं, लज्जाराम निवासी पिपरी अजीज, महेश व सुखदेव निवासीगण रहजनियां, प्रकाश निवासी खमरिया व सुनील निवासी भूड़ मैगलगंज को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई विक्रान्त, राम अवतार, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, आरक्षी जॉनी, सुरेश कुमार व गुलशन कुमार शामिल रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।