गोला में 55 शिकायतों में सिर्फ 4 का निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में केवल 55 शिकायतों में से 4 का ही समाधान हो पाया। शेष 51 फरियादियों को जांच का आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने नाराजगी जताई, जबकि सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एक बार फिर महज औपचारिकता बनकर रह गया। राजस्व, बिजली, पुलिस, नगर विकास, ग्राम्य विकास और खाद्य एवं रसद विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कुल 55 शिकायतों में से मात्र चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका जबकि शेष 51 फरियादियों को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया। ऐसा ही हर बार होता है। समाधान दिवस में सबसे अधिक 35 शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित रहीं। कई शिकायतकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद थे तो अधिकतर मामलों का तत्काल निस्तारण संभव था।
इसके बावजूद केवल चार मामलों का समाधान होना प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। घंटों इंतजार के बाद अधिकांश फरियादी निराश होकर वापस लौट गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


