स्कूलों में बरसा रंग-गुलाल, होली का दिखा उत्साह
Lakhimpur-khiri News - होली से पहले शहर का माहौल रंगीन हो गया है। स्कूलों में बच्चों ने रंग-गुलाल खेला और होली के महत्व पर चर्चा की। अजमानी पब्लिक स्कूल में सुरक्षित रंगों के उपयोग की सलाह दी गई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में होलिका दहन पर आधारित नृत्य का आयोजन हुआ। पिपरझला में बच्चों को सिंथेटिक रंगों के नुकसान के बारे में बताया गया।

होली से पहले ही शहर का माहौल रंगों में डूब गया। शनिवार को स्कूलों में जमकर रंग-गुलाल उड़ा। बच्चों ने होली खेली और उसके बाद उनका अवकाश हो गया। अजमानी पब्लिक स्कूल में संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक गुरजीत अजमानी व प्रधानाचार्या डॉ मंजू पाठक ने सभी को होली के महत्व के बारे में बताया। साथ ही बच्चों के साथ जमकर अंबीर गुलाल खेला। एमडी गुरजीत अजमानी ने बच्चों को सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की सलाह दी। साथ ही किसी पर जबरन रंग, पानी, कीचड़ या गंदे रंग न डालने की भी सीख दी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में विद्यार्थियों ने होलिका दहन आधारित नृत्य-नाटिका नेका मंचन किया।
प्रबंधक आशीष गुप्ता, समिति की सदस्या प्रियंका गुप्ता व प्रधानाचार्या गजाला कौशर ने बच्चों को होली का महत्व बताया। पिपरझला स्थित मेंट आरवीजी किड्स एकेडमी में शनिवार को होली की छुट्टियों की घोषणा के साथ ही विद्यालय में होली का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधक प्रियंका गोस्वामी ने बच्चों को होली के दौरान सिंथेटिक रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


