स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में पीएम श्री विद्यालय झाऊपुर में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की गई। बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यालय में नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया गया।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक कुम्भी क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय झाऊपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, न्याय पंचायत लन्दनपुर ग्रंट के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने ग्राम झाउपुर से ग्राम भदैंया तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों ने बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और विद्यालय में नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं। शिक्षकों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, फर्नीचर सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

साथ ही राज्य सरकार द्वारा छात्रों को प्रतिवर्ष 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। इस मौके पर रवीन्द्र कुमार, सर्वेश कुमार, चैतन्य वर्मा, राज कुमार, राम प्रताप सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।