ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीवेतन की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने की हड़ताल

वेतन की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने की हड़ताल

राजकीय मेडिकल कालेज में संविदा के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये तो दिन भर हड़कंप मचा रहा है। जैसे-तैसे प्राचार्य ने हड़ंताल को खत्म करने का आश्वासन...

वेतन की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने की हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 13 Mar 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। राजकीय मेडिकल कालेज में संविदा के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये तो दिन भर हड़कंप मचा रहा है। जैसे-तैसे प्राचार्य ने हड़ंताल को खत्म करने का आश्वासन दिया है कि वह आर्थिक समस्या का निस्तारण करने को कहा। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार स्टाफ को परेशान किया जा रहा है और गुमराह किया जा रहा है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश पन न रहा था और हड़ताल कर डाली है।

शुक्रवार को बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज में संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल कर डाली। हड़ताल करते ही मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया। संविदा कर्मचारियों ने विरोध किया और हड़ताल कर डाली, कर्मचारियों का कहना है कि उनका आर्थिक एवं सामाजिक शोषण किया जा रहा है। एक तो मनचाहे कर्मचारी को हटा दिया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी हड़ताल पर गये तो मेडिकल कालेज में हड़ंकप मच गया कि अब कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं तो इलाज कौन करेगा। इस दौरान कर्मचारियों का चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इधर मामले की सूचना प्राचार्य को पहुंच गये। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने सभी की जानकार ली और इसके बाद आश्वासन दिया। मगर कर्मचारी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हैं। प्राचार्य ने कहा कि इसी महीने व सप्ताह में सभी कर्मचारियों का प्रयास कर वेतन जारी करा दिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें