Lakhimpur Khiri News: पुण्यतिथि पर याद किए गए राममनोहर लोहिया
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur Khiri News: निघासन में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सपा नेता हिमांशु पटेल ने लोहिया के जीवन, विचारों और समाजवादी आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े, वंचित तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए लोहिया के संघर्ष को याद किया।

Lakhimpur Khiri News: निघासन। सोमवार को कस्बे के सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक और विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा नेता हिमांशु पटेल ने डा. राममनोहर लोहिया के जीवन, विचारों और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने लोहिया को समाज में समानता, सामाजिक न्याय, पिछड़े, वंचित तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाला बताया। इसमें निसार अहमद, उमाशंकर यादव, सरदार यादव, लेखराम भास्कर, श्रवण यादव, ओमकार यादव, मोबीन अहमद, राजेश वर्मा, अब्दुल क़ादिर, हर्षित वर्मा, विनीत वर्मा, असगर अली आदि पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल हुए।

