सलेमपुर ने जीता कुकरा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

कस्बा कुकरा में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रोमांचक रहा। सलेमपुर की टीम ने मेजबान कुकरा को हराकर खिताब जीता। कप्तान मोहसिन की अगुवाई में टीम ने शानदार खेल दिखाया। डॉ. जावेद ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे।

सलेमपुर ने जीता कुकरा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

कस्बा कुकरा में पिछले कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में सलेमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान कुकरा टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में डॉ. जावेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सलेमपुर टीम ने कप्तान मोहसिन के नेतृत्व में पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम की जीत में अर्श, अर्श प्रा, लवप्रीत, वाशु, गुलजार, शहनवाज, सबीउद्दीन, अदनान, नदीम, सहनूर, छोटू और सानू का विशेष योगदान रहा। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।

कप्तान मोहसिन की रणनीति और टीम के सामूहिक प्रयासों के दम पर सलेमपुर ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तान मोहसिन सहित सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।