मोहम्मदी में जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
सफाई कर्मचारियों और नपाप सदस्य का विवाद दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सका। कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते सफाई कर्मचारी ने मंगलवार दूसरे दिन भी काम नहीं किया। जिससे पालिका के हाथ पैर फूलते नजर...
सफाई कर्मचारियों और नपाप सदस्य का विवाद दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सका। कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते सफाई कर्मचारी ने मंगलवार दूसरे दिन भी काम नहीं किया। जिससे पालिका के हाथ पैर फूलते नजर आए।
मालूम हो कि सफाई के दौरान सोमवार को पालिका सदस्य के एक बच्चे पर सेनेटाइजर गिर जाने पर पालिका सदस्य और सफाईकर्मी में विवाद हो गया था।
पालिका सदस्य ने एक सफाईकर्मी को पत्थर मार कर जख्मी कर दिया था। जिससे सफाई कर्मियों ने रोष जताते हुए सोमवार दोपहर से काम बंद कर दिया था। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी रिपोर्ट दर्ज की जाए अन्यथा वह काम नहीं करेंगे। उधर पालिका सदस्य रूपा सक्सेना ने पत्थर मारने की घटना को गलत बताया था हां इतना जरूर कहा था कि सफाई कर्मचारी ने उसके बच्चे पर सेनेटाइजर डाला था जिसका उन्होंने विरोध जरूर किया था।बहरहाल पालिका के ओएसडी शिवनंदन रस्तोगी का कहना है कि मामला संवेदनशील है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक मामला सुलझा लिया जाएगा।
