ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलखीमपुर में महाशिव रात्रि के मौके पर कराया गया रुद्राभिषेक

लखीमपुर में महाशिव रात्रि के मौके पर कराया गया रुद्राभिषेक

महाशिव रात्रि पर्व के मौके पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर के नीलकंठ में रुद्राभिषेक कराया गया जिसमें तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के पौराणिक शिव मंदिर के नीलकंठ मैदान में...

लखीमपुर में महाशिव रात्रि के मौके पर कराया गया रुद्राभिषेक
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। हिन्दुस्तान संवादSat, 22 Feb 2020 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिव रात्रि पर्व के मौके पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर के नीलकंठ में रुद्राभिषेक कराया गया जिसमें तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के पौराणिक शिव मंदिर के नीलकंठ मैदान में महाशिव रात्रि पर्व के मौके पर रात्रि में रुद्राभिषेक किया गया जिसमें 150 जोड़ों को रामदेव मिश्र, धर्मेन्द्र शुक्ला समेत 21 ब्रहाम्णों की टीम ने गंगाजल, दूध, शहद, गन्ने का रस, भांग समेत तमाम पूजा की सामग्री से रुद्राभिषेक कराया। जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल द्वारा दीप जलाकर किया गया। यजमान रामकली देवी, राजकुमारी देवी, अनिल शारदा, रमेश चन्द्र राय, सीपी श्रीवास्तव, लोकेश गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, विवेक, विश्वास केडिया, विमल गुप्ता, पंकज गुप्ता, आरएन सिंह रहे। 

दूसरी तरफ शहर से सटे ग्राम कंजा स्थित देव स्थान बरम बाबा हनुमान मंदिर पर महाशिव रात्रि के मौके पर द्वादस ज्योर्तिलिंग का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। पंडित करुणा शंकर ने मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक में दूर-दूर से आए भक्तों ने पुण्य लाभ लिया। कन्नौज से आए सुधांशू मौर्य, अक्षय मल्होत्रा समेत शहर के अवधेश जायसवाल, संजीव कनौजिया, गोविंद खन्ना, रामभरोसे, आत्मप्रकाश गुप्ता, शरद गुप्ता, अंकित राजपूत, राकेश तिवार, अरुण सिंह, प्रतीक गुप्ता, अंकित शुक्ला, सुनील वर्मा ने ज्योर्तिलिंग का दूध, दही, जल, गन्ने का रस आदि से अभिषेक किया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। इस मौके पर मुख्य सेवादार राजेश गुप्ता गुड्डन, राजीव गुप्ता, ओंकार वर्मा, महंत आदिश्वर आनंद, महेश पटवारी, पंकज गुप्ता मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें