आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
Lakhimpur-khiri News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गोला अवध प्रांत में सोमवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाया। यह संचलन डिग्री कॉलेज से शुरू होकर...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला गोला अवध प्रांत ने सोमवार की शाम पथ संचलन निकाला। इस दौरान आरएसएस के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह पथ संचलन क्रेन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज से शुरू हुआ और राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में समाप्त हुआ। इससे पहले शहर की मुख्य सड़कों पर भी पथ संचलन हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर उत्साहवर्धन किया। संचलन के पूर्व डिग्री कॉलेज में सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए सीतापुर विभाग के विभाग प्रचारक अभिषेक ने बताया कि भीमराव आंबेडकर एवं डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जो एक ही प्रांत के रहने वाले थे जिन्होंने समाज में समरसता लाने के लिए अथक प्रयास किया। संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ ने 100 वर्षों में विभिन्न उतार चढ़ाव देखते हुए राष्ट्रहित में कार्य किया है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा समाज को तोड़ने का कार्य जैसे परिवार विघटन पर्यावरण पर ध्यान ना देना स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कब करना नागरिक कर्तव्यों का अभाव आदि पर विस्तृत रूप से बौद्धिक में चर्चा की। इस अवसर पर जिला संघ चालक अमित, जिला प्रचारक शिव प्रकाश, महेंद्र पाठक गोला नगर प्रचारक अभिषेक समेत गोला जिले के अन्य अधिकारी गण, स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।