Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब ने बच्चों को बताया हाथ धोने का महत्व
Lakhimpur Khiri News: ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रमडे पर आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम पलियाकलां

Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के अवसर पर रोटरी क्लब पलिया की ओर से आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को हाथों की स्वच्छता के महत्व, हाथ धोने के सही तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को साबुन भी वितरित किए गए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साबुन से हाथ धोने की आदत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि हाथों की उचित सफाई से कई संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
इस दौरान अंकुर गोयल, संदीप बंसल, डीके श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, प्रिंस अग्रवाल, गगन मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, विजय नारायण महेंद्रा, नीतू बंसल, रूपा गोयल, रचिता श्रीवास्तव, कुमुद महेंद्रा और मंजू वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

