Lakhimpur Khiri News: पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: फोटो--04--रोटरेक्ट क्लब गोला यूथ ने किया पौधारोपणया पौधारोपण गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से रोटरेक्ट क्लब

Lakhimpur Khiri News: पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

Lakhimpur Khiri News: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से रोटरेक्ट क्लब गोला यूथ द्वारा राजकीय हाईस्कूल अहमदनगर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों सदस्यों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह, क्लब सचिव अभिषेक वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के शिक्षक एवं क्लब सचिव अभिषेक वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेश चंद्र बाजपेई ने की।

इस अवसर पर पूर्व डीआरआर कर्म सिंह, जेडआरआर सर्वेंद्र अनुराग वर्मा, पूर्व क्लब अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, सुशील वर्मा, डॉ. दिलीप वर्मा, फरीद अहमद सहित क्लब के अनेक सदस्य, विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।