ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीबारिश में गिरी छत, जानवर दबे

बारिश में गिरी छत, जानवर दबे

बुधवार रात हुई जोरदार बारिश के दौरान दुलही गांव में सुबह एक पक्की छत गिर गई। छत के नीचे जानवर बंधे थे, जो मलबे के नीचे दब गए...

बारिश में गिरी छत, जानवर दबे
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीThu, 26 Jul 2018 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार रात हुई जोरदार बारिश के दौरान दुलही गांव में सुबह एक पक्की छत गिर गई। छत के नीचे जानवर बंधे थे, जो मलबे के नीचे दब गए हैं। उनको निकालने की कवायद चल रही है।

बुधवार की रात मौसम अचानक बदल गया। पहले ठंडी हवा चली और फिर बारिश होने लगी। निघासन इलाके में तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से दुलही गांव निवासी गजराज यादव की छत गिर गई। छत के नीचे बंधी करीब आधा दर्जन भैंसें दब गईं। अभी जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। तीन भैंस के दबे होने की बात कही जा रही है बाकी निकाल ली गई हैं। गांव में इस घटना से अफरातफरी मची है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें