नकब लगाकर हजारों की चोरी
Lakhimpur-khiri News - ग्राम शेरपुर में चोरों ने नकब लगाईने नकब लगाई रजागंज, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में चोरों ने नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम द

रजागंज, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में चोरों ने नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना उस स्थान की है जहां कृषि यंत्र रखे गए थे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने बताया कि चोर पीछे की ओर से दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और वहां रखे 13 हजार रुपये नकद पार कर दिए। यह रकम मजदूरों को भुगतान के लिए रखी गई थी। इसके अलावा चोर करीब 20 नई साड़ियां भी उठा ले गए, जो शादी के लिए लाई गई थीं। अंजनी दीक्षित का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नियमित रूप से नहीं हो रही है, जिसके चलते चोरी जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


