
चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर, संवाददाता।संवाददाता। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी जयंत कुमार के घर को चाेरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का
लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी जयंत कुमार के घर को चाेरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी करके भाग रहे चोर को देखकर घर पर मौजूद महिला ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोर उसे धक्का देकर भाग गया। जयंत कुमार ने बताया कि वह सोमवार को ड्यूटी पर गए थे, घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी। जबकि उनके छोटे भाई उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ किशनपुर गांव गए थे। उनके घर पर ताला पड़ा था। आरोप है कि शाम करीब साढ़े चार बजे चोर उनके भाई के घर का ताला तोड़ा और घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।
कहा कि आरोपी चोरी का सामान लेकर जैसे ही बाहर निकला इसी दौरान पत्नी पुनीता ने उसे देख लिया। चोर को पकड़ने के लिए पुनीता ने प्रयास तो किया लेकिन चोर उसे धक्का देकर भाग निकला। आरोप है कि चोरी करने वाला युवक पड़ोसी दीपक का दोस्त है, जो दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आया था। चोर घर से सोने-चांदी के करीब चार लाख रुपये के जेवर व अन्य कुछ सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




