
बैकुंठा में लाखों का माल समेत ले गए चोर
Lakhimpur-khiri News - गोला कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठा गांव में चोरों ने एक घर में लाखों का माल चुरा लिया। पीड़ित राजेश ने बताया कि सोने के गहने और 4,000 रुपए नकद चोरी हो गए। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है और ग्रामीण...
गोला कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित राजेश उर्फ़ पुय्या सिंह पुत्र भगवन्त सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे नींद से जागे तो देखा कि घर के कमरे के दरवाजे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों से सामान निकालकर इधर-उधर फेंक दिया गया था। उनका कहना है कि चोरी गए सामान में एक सोने का हार, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी झाले और नकद 4,000 रुपए शामिल हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी की गई संपत्ति की कीमत लाखों में है। सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुराग जुटाने का प्रयास किया। वहीं, पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में घटी इस वारदात के बाद लोगों में भय का वातावरण है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग रात में भी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




