
वाहन रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा नियम पालन का संदेश
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत कलक्ट्रेट गेट से एक वाहन रैली का आयोजन किया गया। एडीएम न्यायिक और अन्य अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना और लोगों को हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करना था।
लखीमपुर। परिवहन विभाग के चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट गेट से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियम पालन करने का संदेश दिया गया। एडीएम न्यायिक ने एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय, प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल यादव के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सिटी मांटेसरी इण्टर कॉलेज की जागरूकता एक्सप्रेस रही। रैली में बाइक सवार लोगों के साथ सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में देखा जाता है कि अक्सर बाइक सवार के सिर में चोट लगने से मृत्यु हो जाती है यदि वह हेलमेट पहने हों तो दुर्घटनाओ में होने वाली मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। इस दौरान ओजस्विनी संस्था को प्रथम, जेसीआई लखीमपुर व लायंस क्लब लखीमपुर उपकार को द्वितीय स्थान मिला वहीं सिटी मांटेसरी इण्टर कॉलेज की जागरूकता एक्सप्रेस को विशेष स्थान मिला। 31 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। रैली में पर्यावरण मित्र समूह, इनरव्हील क्लब, इनरव्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा, विनोदनी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, स्त्री सेवा समिति आदि के पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें विशाल सेठ, राममोहन गुप्त, मयूरी नागर, अनुश्री गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, सचिन अग्रवाल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सेठ, आर्येंद्र पाल सिंह, दीपाली गुप्ता, शालू गुप्ता, मधुलिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




