ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीबाढ़ की मार से बंद हुआ नौगवां से भगवंतनगर जाने वाला रोड

बाढ़ की मार से बंद हुआ नौगवां से भगवंतनगर जाने वाला रोड

क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ का बुरा असर अब क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद रोड पर स्थित पुलिया की दोनों साइड पानी के...

बाढ़ की मार से बंद हुआ नौगवां से भगवंतनगर जाने वाला रोड
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 01 Nov 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

नौगवां-खीरी।

क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ का बुरा असर अब क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद रोड पर स्थित पुलिया की दोनों साइड पानी के बहाव के साथ कट गई, जिससे करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिया के कटने की जानकारी प्रशासन को दे दी है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।

मझगई चौकी क्षेत्र में भी भीषण बाढ़ ने जमकर तांडव मचाया था, दर्जनों गांव जलमग्न हो गए थे। साथ ही किसानों के खेतों में खड़ी और कटी पड़ी धान की फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई थी। बाढ़ का पानी क्षेत्र से निकलने के बाद तबाही का मंजर छोड़ गया है। नौगवां से भगवंतनगर जाने वाला मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया को बाढ़ के पानी की तेज धार ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिया की दोनों साइड बाढ़ के पानी के साथ बह गई जिससे करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कन्दरहिया के पास मुख्य मार्ग की पुलिया बह जाने से गुलरा, टांडा, चौखड़ा फार्म, मटाहिया, भगवंतनगर आदि गांवों का आवागमन ठप हो गया है। बाढ़ के पानी में पुलिया के बह जाने के चलते ग्रामीणों खासा परेशान है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देकर पुलिया को दुरुस्त कराने जाने की मांग की। लेकिन सूचना के बाद भी प्रशासन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं कर सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें