Lakhimpur Khiri News: जर्जर रोड की हालत हुई दुरुस्त, भरवाए गए गड्ढे

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: सिंगाही-नौरंगाबाद रोड पर खतरनाक गड्ढा बनने से राहगीरों और गाड़ी सवारों को खतरा था। अमनदीप सिंह ने इस गड्ढे को भरवाने का कार्य किया और सड़क मरम्मत के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण एक किसान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आया।

जर्जर रोड की हालत हुई दुरुस्त, भरवाए गए गड्ढे

Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। सिंगाही-नौरंगाबाद रोड पर सड़क धंसने से बने खतरनाक गड्ढे को शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने पटवा दिया। यह गड्ढा राहगीरों और गाड़ी सवारों के लिए खतरा बना था।

सड़क की जर्जर स्थिति

सिंगाही से नौरंगाबाद जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण इस पर आवागमन बहुत कठिन और जोखिम वाला हो गया है। बेलरायां चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित अफसरों को पत्र भेजा जा चुका है। वह जल्द ही डीएम से मिलकर सड़क जल्द बनवाने की मांग करेंगे।

घटनास्थल की जानकारी

कस्बे के बाहर कोल्हू के आगे इस सड़क का एक किनारा काफी अरसे से कट रहा था। लोगों ने कई बार मिट्टी और बजरी आदि डालकर इसे भरवाया, लेकिन बारिश से भराव बह गया। इसके बाद सड़क का यह हिस्सा धंसकर बड़ा गड्ढा बन गया। पिछले शनिवार की रात सिंगाही से अपने घर लौट रहे नौरंगाबाद फार्म निवासी किसान राजवीर सिंह अंधेरे में गड्ढा न दिखने से बाइक सहित इसमें गिर गए थे। इससे उनका बायां हाथ टूट गया था।

सड़क का महत्व

कई गांवों को सिंगाही से जोड़ने वाला यह प्रमुख संपर्क मार्ग नौरंगाबाद आईटीआई कालेज के बच्चों का भी रास्ता है। लोगों के मुताबिक वर्षों पहले बेलरायां चीनी मिल ने यह सड़क बनवाई थी। बाद में इसे पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिए जाने की बात कही गई थी।

आम प्रश्न

किसने गड्ढे को भरा है?
गड्ढे को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने पटवा दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।