
ग्रंट नम्बर 12 में कटान तेज, पांच और घर नदी में समाए
Lakhimpur-khiri News - ग्रंट नम्बर 12 में शारदा नदी का कटान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को पांच घर नदी में समाहित हो गए, जिससे लोग सड़क पर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन ने उन्हें केवल राहत सामग्री दी है। रेडक्रॉस ने पीड़ितों...
ग्रंट नम्बर 12 में शारदा नदी का कटान तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पांच और घर नदी में समा गए। कटान रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। नदी में घर कटने के बाद पीड़ित सड़कों पर खुले में रहने को मजबूर हैं। सड़क पर तना त्रिपाल ही उनका घर है। बेबस और मजबूर लोगों को प्रशासन से सिर्फ राहत सामग्री और लंच पैकेट मिले हैं। निघासन तहसील का ग्रंट नं 12 गांव इस वक्त बाढ़ व कटान की मार झेल रहा है। बाढ़ आई तो पानी गांव में भर गया।दो दिनों तक गांव में पानी रहने के बाद निकल गया।

लेकिन दो महीने से हो रहा नदी का कटान नहीं रुका। मंगलवार को संजय ,कलावती, पुष्पा देवी,सर्वेश कुमार और संकटा के घर नदी में समाहित हो गये हैं। गांव का इकलौता रास्ता भी नदी के कटान में आधा रास्ता चला गया है। जिससे ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ गयी हैं। कटान पीड़ित गांव के बाहर सड़क पर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। धूप हो या बारिश एक त्रिपाल या छप्पर ही उनके बचने का सहारा है। उसी के नीचे महिलाएं खाना बनाती हैं और बच्चों को वहीं सुलाती हैं। कल तक जिनके पास अपना घर था आज वह बेघर होकर खानाबदोशों की तरह जिंदगी बिता रहे हैं। लोगों का कहना है सिंचाई विभाग अगर कटान रोकने के ठोस उपाय करता तो उनके घर कटने से बच जाते। रेडक्रॉस ने कटान पीड़ितों को दी सहायता कटान की वजह से ग्रांट 12 का अस्तित्व खतरे में हैं। ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवारों के सदस्यों को कड़ी धूप, बरसात में खुले में रहना पड़ रहा है। रेडक्रॉस की ओर से मंगलवार को ग्रंट 12 में स्वाथ्य शिविर लगाया गया। डा. रवींद्र शर्मा द्वारा रोग से संबंधित दवाइयां उपचार व परामर्श दिया गया। रेडक्रॉस खीरी सचिव आरती श्रीवस्तव ने ग्रामीणों की सहायता से कटान पीडित परिवारों की एक सूची बनवाई गईं। रेडक्रॉस आजीवन सदस्य आदित्य मिश्रा लेखपाल, बबिता सक्सेना, अनुराग सक्सेना , स्वयंसेवी हरयंक सिंग,सुनीता सिंह, अमरनाथ शुक्ला ने 10 अत्यंत गरीब कटान पीड़ित परिवारों को त्रिपाल,हाइजीन किट वितरित की गईं। कुल 26 परिवारों को हाइजीन किट भेंट की गईं ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


