सांब सदाशिव मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के आफीसर कालोनी में 100 साल पुराने सांब सदाशिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। यात्रा दुर्गा मंदिर से जल लेकर वापस मंदिर में लाई गई। 19 फरवरी को भंडारा आयोजित किया जाएगा।

लखीमपुर, संवाददाता। शहर के आफीसर कालोनी स्थित करीब 100 साल से अधिक पुराने सांब सदाशिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का चार दिवसीय कार्यक्रम कलश यात्रा से किया गया। आफिसर कालोनी से शुरू हुई यात्रा डीसी रोड होते हुए सिकटिहा कालोनी पहुंची जहां दुर्गा मंदिर से कलश भरकर वापस मंदिर में लाया गया। आचार्य विकास शास्त्री ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद 19 फरवरी को भंडारा आयोजित किया जाएगा। आचार्य विकास शास्त्री ने पूजन कराया। इसके बाद कलशों में जल भरने के लिए जयकारों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा की शुरुआत की।
मंदिर के सहयोगियों अनिल कपूर, अखिलेश सिंह, नागेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे। आचार्य सूरज शास्त्री व अन्य आचार्यों ने कलश यात्रा के वापस आने पर वेदी पूजन कराया। आचार्य विकास शास्त्री ने बताया कि मंदिर पर मंगलवार को माता पार्वती, माता दुर्गा, पवन पुत्र हनुमान, कार्तिकेय व भगवान गणेश की मूर्तियों का जलाधिवास, अन्नाधिवास व पुष्पाधिवास कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


