रालोद कार्यालय में संगठन विस्तार पर जोर
Lakhimpur-khiri News - राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय का उद्धाटन किया। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र दिए गए और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष पं. शिव प्रसाद द्विवेदी ने जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की बात कही।

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय का उद्धाटन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. शिव प्रसाद द्विवेदी ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एलआरपी पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित सभा में अर्बन कमेटी के जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, जिला महासचिव ऐश्वर्या धुरिया सहित कई कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव प्राभारी झारखंड नगर निकाय अनुपम मिश्रा ने की। इस दौरान विजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इस दौरान पंकज कश्यप, नाजिम अली, हकीम, ऐश्वर्य धुरिया, सोनू मिश्रा, संदीप अवस्थी, संजीत, मिश्रा, चंद्र प्रकाश बाजपेई, समसुद्दीन, प्रमोद त्रिवेदी, विश्वनाथ शर्मा, विवेक कश्यप, अनुराग शुक्ला, निखिल कश्यप, अमरदीप कौर, सुभाष मिश्रा, अमित शुक्ला, माधुरी शुक्ला, सुनीता मिश्रा, धनश्याम शुक्ला, शिव पूजन सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


