महिला के साथ रेप, मुकदमा दर्ज
सदर कोतवाली इलाके में एक महिला के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। शहर से सटे एक गांव में रहने वाली महिला मानसिक रूप...
सदर कोतवाली इलाके में एक महिला के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। शहर से सटे एक गांव में रहने वाली महिला मानसिक रूप से कुछ बीमार है। बताया जाता है कि बुधवार को उसका पति घर पर नहीं था।
महिला गांव में घूम रही थी। तभी उसे गांव के दो लोगों ने दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई। महिला ने आरोपियों को पहचान लिया था। पति महिला को लेकर कोतवाली आया और तहरीर दी। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। उधर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।