ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीरामकुमार अध्यक्ष, जगवीर बने महामंत्री

रामकुमार अध्यक्ष, जगवीर बने महामंत्री

कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें रामकुमार मौर्य को कार्यवाहक अध्यक्ष और जगवीर सिंह...

रामकुमार अध्यक्ष, जगवीर बने महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 17 Oct 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें रामकुमार मौर्य को कार्यवाहक अध्यक्ष और जगवीर सिंह कुशवाहा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

आदर्श कुमार मौर्य के आवास पर संस्थान के संरक्षक बड़ेलाल मौर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को सुदृढ़ और गतिशील बनाने, संगठन के बन रहे भवन का कार्य नये स्तर से शुरू कराने आदि आवश्यक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त पदाधिकारी न मिलने पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मौर्य को तब तक के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया। संरक्षक अनंतराम कुशवाहा के प्रस्ताव पर जगवीर सिंह कुशवाहा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। निवर्तमान महामंत्री वीरपाल सिंह कुशवाहा ने नए महामंत्री को अभिलेख, कागजात सौंप दिए। इस मौके पर रमेश कुमार मौर्य, जनार्दन मौर्य, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, रामलाल मौर्य, विजय कुमार मौर्य, रामसिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें