ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीओडीओपी प्रदर्शनी पर फिर छाए बारिश के बादल

ओडीओपी प्रदर्शनी पर फिर छाए बारिश के बादल

एक जनपद एक उत्पाद के तहत शहर के जीआईसी मैदान पर 18 व 19 जनवरी को ओडीओपी प्रदर्शनी व उद्यम समागम का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। जीआईसी मैदान पर टेंट आदि लगाने का काम...

ओडीओपी प्रदर्शनी पर फिर छाए बारिश के बादल
हिन्दुस्तान संवाद,लखीमपुर खीरीThu, 16 Jan 2020 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

एक जनपद एक उत्पाद के तहत शहर के जीआईसी मैदान पर 18 व 19 जनवरी को ओडीओपी प्रदर्शनी व उद्यम समागम का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। जीआईसी मैदान पर टेंट आदि लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच मौसम फिर से खराब हो गया है। गुरुवार को पूरा दिन बूंदाबांदी होती रही। ऐसे में इस प्रदर्शनी पर फिर बारिश के बादल छाए नजर आ रहे हैं। पहले यह आयोजन दिसम्बर महीने में होना था लेकिन उस समय भी तेज बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया था और आयोजन टल गया था। अब एक बार फिर बारिश ने आयोजकों को सोच में डाल दिया है।

जीआईसी मैदान पर 18 व 19 जनवरी को ओडीओपी के तहत प्रदर्शनी का आयोजन होना है। इसका उद्घाटन 18 को सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जीआईसी मैदान पर स्टाल लगाने और सजाने आदि का काम शुरू हो गया है। इस प्रदर्शनी में एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मत जूट बैग, पूजा आसन, योगा मैट आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके अलावा उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। संगीतमय सांस्कृतिक संध्या, खान-पान के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

बताया जाता है कि सरकारी विभागों के स्टाल भी लगेंगे वहीं शहर के प्रसिद्ध खान-पान के स्टाल भी लगवाए जाएंगे जिससे लोग इस प्रदर्शनी में शामिल हों सकें। विभाग इसका प्रचार प्रसार भी तेजी से करा रहा है। इस बीच मौसम का मिजाज आयोजकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार की रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। तेज बारिश हुई तो मैदान में पानी भर सकता है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि अभी दो-तीन दिन बारिश हो सकती है। ऐसे में इस आयोजन पर एक बार फिर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं। बताते चलें कि पहले यह आयोजन दिसम्बर महीने में होना था लेकिन उस समय भी अचानक हुई बारिश से आयोजन टालना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें