
डिजिटल क्राप सर्वे में सर्वर बन रहा बाधा, काम लटका
Lakhimpur-khiri News - रबी सीजन में किसानों की फसल का सर्वे शुरू हुआ है, जिसमें 10,62,970 खेतों का सर्वे होना है। अब तक 42992 खेतों का सर्वे हुआ है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का केवल 4.19 प्रतिशत है। सर्वर की समस्या के कारण सर्वे में देरी हो रही है और कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
रबी सीजन में किसानों ने खेत में कौन सी फसल उगाई है। उसका रकबा कितना है इसकी सटीक जानकारी के लिए रबी सीजन में भी क्राप सर्वे की शुरुआत की गई है। जिले के 10,62,970 खेतों का सर्वे होना है। सर्वे की शुरुआत हुई लेकिन काम तेज नहीं हो पा रहा है। इसमें सर्वर बाधा बन रहा है। सर्वे करने खेतों पर पहुंच रहे कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। एक दिन में चार-पांच खेतों का भी सर्वे नहीं हो पा रहा है। सर्वे के लिए कृषि विभाग के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो अब तक 42992 खेतों का सर्वे हो सका है जो निर्धारित लक्ष्य का 4.19 प्रतिशत है।
982904 का सर्वे होना है। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि डिजिटल क्राप सर्वे कृषि विभाग के यूपीडीसीएस पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। इस पर गाटा संख्या, खसरा, फसल, किसान का नाम, पता आदि काफी कुछ जानकारी भरी जाती है। सर्वे के लिए कृषि, राजस्व व पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। खेत पर जाकर ही लोकेशन में सर्वे की डिटेल भरी जा सकेगी। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर ठीक से काम न करने से काम तेज नहीं हो पा रहा है। जबकि लगातार समीक्षा की जा रही है। डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने बताया कि सर्वर डाउन होने से दिक्कतें आ रही हैं। अब तक सर्वें में धौरहरा तहसील आगे है। धौरहरा ने अब तक 7.25 प्रतिशत, जबकि मोहम्मदी पीछे है। मोहम्मदी में 1.84 प्रतिशत सर्वे हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




