ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपुष्पा देवी हत्याकांड का खुलासा: गिरफ्तार आरोपितों ने बताया क्यों और कैसे की थी महिला की हत्या

पुष्पा देवी हत्याकांड का खुलासा: गिरफ्तार आरोपितों ने बताया क्यों और कैसे की थी महिला की हत्या

गोला पुलिस ने पुष्पा देवी हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतका के पति और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने मुंह दबाकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को...

पुष्पा देवी हत्याकांड का खुलासा: गिरफ्तार आरोपितों ने बताया क्यों और कैसे की थी महिला की हत्या
लखीमपुर-खीरी। हिन्दुस्तान संवादSat, 10 Oct 2020 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

गोला पुलिस ने पुष्पा देवी हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतका के पति और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने मुंह दबाकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि पांच अक्टूबर को गोला थाने के गौसगंज निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया।

पुलिस ने मृतका की मां रामवती पत्नी जसकरन निवासी माधव टांडा जिला पीलीभीत की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा पति के खिलाफ लिखाया गया था। एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि उसके एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी पत्नी को हो गई थी। इसको लेकर उनका आपस में विवाद होता था। रोज रोज के इस विवाद से छुटकारा पाने के लिए रविन्द्र ने अपने दोस्त इस्माइल निवासी राजेन्द्र नगर बी ब्लाक थाना गोला से संपर्क किया।

इस्माइल तांत्रिक है। इस्माइल ने रविन्द्र को भरोसा दिया कि वह तंत्र विद्या से सब ठीक कर देगा। जिससे उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं होगा। लेकिन बाद में जब कुछ ठीक नहीं हुआ तो दोनों ने मिलकर पुष्पा की मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस्माइल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। घटना का खुलासा करने में इंस्पेक्टर गोला अनिल कुमार, विजय शुक्ल सिपाही गौरव और शौकेन्द्र का विशेष योगदान रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें