ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीचार दिन ही चलेगा इस बार का पल्स पोलियो अभियान

चार दिन ही चलेगा इस बार का पल्स पोलियो अभियान

रविवार को 191 बूथों पर पिलाई गई पल्स पोलियो की 191 बूथों पर पिलाई गई पल्स पोलियो की खुराक पहले दिन जिले में 70 हजार बच्चों ने पल्स पोलियो की...

चार दिन ही चलेगा इस बार का पल्स पोलियो अभियान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 01 Feb 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर खीरी।

5 साल तक के बच्चों को पोलियो की बीमारी से बचाने को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। पहले दिन चले अभियान में बूथ लगाकर जीरो से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस बार चल रहे पल्स पोलियो अभियान को 4 दिन ही चलाया जाएगा।

31 जनवरी को जिले में पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। पहले दिन चले अभियान में जगह जगह पल्स पोलियो बूथ बनाकर 5 साल तक की उम्र के बच्चों को दवा पिलाई गई। रविवार को चले अभियान में जिले में बने 191 बूथों पर 70,000 से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई।

पल्स पोलियो अभियान पहले दिन बूथ लगाकर और इसके बाद घर घर तीन जाकर बच्चों को दवा पिलाती है। रविवार को शुरू हुए इस अभियान में इस बार 3 दिन तक ही अभियान को चलाया जाएगा। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि जिले में कोविड वैक्सीन का टीकाकरण भी चल रहा है। इसके चलते 4 और 5 फरवरी को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके चलते ही पल्स पोलियो अभियान को बुधवार तक ही चलाया जाना है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े