ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीपुलकित आनंद को दी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पुलकित आनंद को दी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शहर निवासी भाजपा नेता श्याम आनंद के निवास पर हिन्दू भगवा वाहिनी ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं ने शहर निवासी पुलकित आनंद को हिन्दू भगवा वाहिनी के...

पुलकित आनंद को दी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीThu, 23 Nov 2017 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर निवासी भाजपा नेता श्याम आनंद के निवास पर हिन्दू भगवा वाहिनी ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं ने शहर निवासी पुलकित आनंद को हिन्दू भगवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

गुरुवार को हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव देव प्रकाश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष विपिन मिश्रा अपनी टीम के साथ शहर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता श्याम आनंद के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी के पदाधिकारियों ने शहर निवासी पुलकित आनंद को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान जसवीर सिंह फ्लोरा, भाजपा नेता वासुदेव आनंद, सोनू साहनी, वाहिनी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सचिन दीक्षित, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष विनय दीक्षित, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष रामू वर्मा, संगठन मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, अखिल शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें