खुटार रोड पर युवकों में टकराव, मारपीट

Jan 13, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - सोमवार रात गोला गोकर्णनाथ में युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित ने 15-20 लोगों पर हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। हमलावरों ने पीड़ित को कार से बाहर खींचकर फिर से पीटा। दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर दी है और जांच जारी है।

खुटार रोड पर युवकों में टकराव, मारपीट

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सोमवार रात कार से जा रहे युवको के साथ सरेआम जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर 15-20 लोगों पर हत्या के प्रयास, मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला गुन्नूगंज निवासी हर्ष वर्मा पुत्र विक्रांत वर्मा सोमवार की रात अपने चार मित्रों के साथ भोजन करने के लिए खुटार रोड स्थित मालवा ढाबा की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान फूलबाबा आश्रम के पास पहले से मौजूद दिश श्रीवास्तव, अनुभव, प्रवल वर्मा, देवू पटेल, श्रेयस सेनी, उदित मिश्रा सहित 15-20 अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार हमलावरों का इरादा जान से मारने का था। किसी तरह जान बचाने के लिए वह कार लेकर वहां से भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए नई बाईपास के पास कार के सामने बाइक डाल दी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद आरोप है कि हमलावरों ने युवक को कार से बाहर खींच लिया और दोबारा बेरहमी से पीटा। जान से मारने का प्रयास करते हुए उसे गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और भविष्य में किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हर्ष वर्मा ने दिश श्रीवास्तव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। दूसरे पक्ष का दावा है कि इस घटना में उन्हें भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।