ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीआन बान शान से लहराया तिरंगा

आन बान शान से लहराया तिरंगा

सोमवार को जिले भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आसमान पर तिरंगा शान से लहराया सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों के साथ हर घर...

सोमवार को जिले भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आसमान पर तिरंगा शान से लहराया  सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों के साथ हर घर...
1/ 2सोमवार को जिले भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आसमान पर तिरंगा शान से लहराया सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों के साथ हर घर...
सोमवार को जिले भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आसमान पर तिरंगा शान से लहराया  सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों के साथ हर घर...
2/ 2सोमवार को जिले भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आसमान पर तिरंगा शान से लहराया सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों के साथ हर घर...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 15 Aug 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को जिले भर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आसमान पर तिरंगा शान से लहराया सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों के साथ हर घर पर तिरंगा लहराता दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट में यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने आजादी के आंदोलन के दौरान जान कुर्बान करने वाले शहीदों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल सिंह, एसपी संजीव सुमन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पूरे शहर में सोमवार की सुबह से तिरंगा यात्राओं का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। अलग-अलग संगठनों ने अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय ही नहीं गोला पलिया निघासन में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें