गोला में वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखनऊ में जिला कोर्ट परिसर में निर्माण तोड़े जाने के दौरान पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ सेंट्रल बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस दौरान कई अधिवक्ता घायल भी हुए।

गोला में वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में जिला कोर्ट परिसर के आसपास निर्माण तोड़े जाने के दौरान अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन ने आपात बैठक कर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और सामूहिक अवकाश रखा। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार गौतम के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अधिवक्ता अपने चेंबरों के टूटने की जानकारी पर मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए लाठीचार्ज किया जिससे कई अधिवक्ता घायल हो गए। महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि निहत्थे अधिवक्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज गलत है और इससे पहले उनके बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई घायलों को आर्थिक सहायता और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द लागू करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर कई पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए आंदोलनात्मक रुख अपनाने की बात कही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।