
11 वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, जनप्रतिनिधियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
Lakhimpur-khiri News - पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक धरना 11वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को मेडिकल एसोसिएशन ने समर्थन दिया। धरने में कई नेता शामिल हुए और उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अंग्रेजी हुकूमत की चलाई...
रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक धरना के 11 वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को क्रमिक अनशन को मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है। क्रमिक अनशन पर गुरुवार को कामरेड कमलेश राय, ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में धरने पर छह लोगों ने धरने को समर्थन दिया। जिसमें सुरेश कुमार, रामसूरत, रवि प्रताप सिंह, शारदानन्द भारती, रामप्रवेश भार्गव, सुभाष भारती आदि शामिल रहे। धरने पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय ने कहा कि पलिया की जनता का दुर्भाग्य है कि ट्रिपल इंजन के सरकार होने और चारों तरफ विकास के नारे लगने के बाद आज क्षेत्र की जनता अंग्रेजी हुकूमत की चलाई हुई रेल को आबाद रखने के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है और किसी भी जनप्रतिनिधि को फर्क नहीं पड़ रहा है।
रिसाव व जल भराव के नाम पर रेल नहीं चलाई जा रही रेलवे विभाग जनता को गुमराह कर रहा है। मजदूर नेता राम किशन ने कहा की नदियों की सफाई पंचवर्षीय योजना के तहत कराई जाती है, हमारे क्षेत्र की आवागमन का साधन रेल पर कोई असर नहीं पड़ता हम किसान मजदूर के साथ साथ यहां का व्यापार भी और छात्र छात्राएं महिलाओं के लिए खुशहाली और सस्ता साधन रेलवे चलने के बाद ही उपलब्ध होगा। धरने को लल्लन प्रसाद गौड, राजकुमार गुप्ता, रहीस अली, राम मोहन शर्मा, रामबदन, सुदर्शन, राजेंद्र कुमार, फिरोज शेख, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




