हुसैनी टाइगर्स ने जलाया पाकिस्तान का पुतला
Lakhimpur-khiri News - पाकिस्तान में धर्मस्थलों पर आतंकी हमलों के विरोध में हिदायतनगर शिया मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हुआ। हुसैनी टाइगर्स के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद पर हुए हमले की निंदा की और भारत सरकार से पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

पाकिस्तान में धर्मस्थलों पर हो रहे आतंकी हमलों और आतंकी गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को हिदायतनगर शिया मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हुआ। जुमे की नमाज के बाद शिया युवा संगठन हुसैनी टाइगर्स के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दिनों पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए हमले में कई वे लोग मारे गए जो इबारत के लिए एकत्र हुए थे। पाकिस्तान में आतंकवादियों के इस कायराना हमले से इंसानियत पर दाग लगा है। संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत से खदेड़ देना चाहिए और पाकिस्तान पर सभी तरह के प्रतिबंध लगाने चाहिए।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान कोई देश नहीं बल्कि एक सुनियोजित आतंकी संगठन है, जिसका पूरे विश्व को बहिष्कार करना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


