
नगर पंचायत के बढ़े टैक्स के विरोध में प्रदर्शन
Lakhimpur-khiri News - नगर पंचायत में हाउस टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभासद भी जनता के समर्थन में आए और प्रशासन से टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टैक्स वापस नहीं...
नगर पंचायत में हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। लोगों को धरने पर बैठा देख नगर पंचायत के सभासद भी जनता के पक्ष में आकर आंदोलन में शामिल हो गए। दो दिन की मोहलत देते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि टैक्स में की गई वृद्धि गरीब जनता के लिए बोझ बन गया है। बुधवार को सिंगाही नगर पंचायत के लोगों ने भारी भरकम बढ़ाये गए टैक्स को लेकर नगर पंचायत के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जनता के आंदोलन में नगर के सभासदों ने जुड़कर उनका पूर्ण सहयोग किया।

सभासदों का कहना है कि शहर की आधी से ज्यादा आबादी रोज की रोटी के लिए संघर्ष कर रही है। बढ़ा हुआ टैक्स उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है। बढ़े टैक्स को लेकर जनता का सहयोग सभासद तो कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को इतना समय नहीं मिला जो कार्यालय पहुंचकर जनता की परेशानियों को सुन सके। नगर पंचायत में कार्यरत अधिकारी तो कार्यालय में मिले नहीं और कर्मचारी भी कुर्सी छोड़ना मुनासिब नहीं समझा। आंदोलन में नगरवासियों के साथ वार्ड सभासद राहुल गुप्ता, प्रभात शुक्ला, आफाक हुसैन, नरेंद्र गुप्ता, शौकत अली,सलाउद्दीन, रामनरेश चुन्ना, ध्रुव दिवाकर, आशीष भंडारी सहित सभी सभासद जनता के साथ आकर आंदोलन करते हुए कहा ही कि अगर टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली जाती तो उनका दो दिन बाद इससे बड़ा आंदोलन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




