ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीझूठ और जुमला है भाजपा के विकास का प्रचार : प्रियंका

झूठ और जुमला है भाजपा के विकास का प्रचार : प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला हैं। प्रियंका ने कहा...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
1/ 4कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
2/ 4कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
3/ 4कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
4/ 4कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 28 Apr 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के विकास के इश्तेहार और दावे सिर्फ झूठ और जुमला हैं। प्रियंका ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं विकास नहीं हुआ है। यहां तक कि वाराणसी में भी सड़कें नहीं बनी है। प्रियंका ने प्रधानमंत्री को प्रधान प्रचार मंत्री बता दिया। प्रियंका गांधी रविवार को धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में रोड शो कर रहीं थीं। मोहम्मदी कस्बे में करीब दो किलोमीटर तक प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से वह रूबरू हुईं। यहां एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर जो प्रचार कर रही है, उसकी हकीकत कहीं नहीं दिखती। एक भी नौजवान को न रोजगार मिला है और किसानों को उनकी फसल का दाम मिल सका है।

मोहम्मदी में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू

प्रियंका गांधी ने कहा कि तमाम लोग सोचते हैं कि उनके क्षेत्र में विकास नहीं हुआ तो क्या हुआ, उत्तर प्रदेश में बाकी जगहों पर विकास जरूर होगा, लेकिन भाजपा के दावे झूठे हैं। पूरे यूपी में कहीं भी विकास नहीं हुआ है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां तक कि वाराणसी में भी सड़कें तक नहीं बनी हैं। 5 सालों में प्रधानमंत्री एक भी बार वाराणसी के गांव में नहीं गए। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की बात करती है, वह किसानों का अपमान है। प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका 56 इंच का सीना सिर्फ दिखाने के लिए है। उनका प्रचार खोखला है। सभा के दौरान उन्होंने अपनी नया योजना के बारे में भी लोगों को बताया और अपने घोषणापत्र की बारीकियां समझाईं।

जितिन ने यूं कराया प्रियंका से अपने क्षेत्र का परिचय

पूर्व केंद्रीय मंत्री और धौरहरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने रोड शो के दौरान मोहम्मदी इलाके का परिचय प्रियंका गांधी से कराया। जितिन प्रसाद ने कहा कि यह वहीं क्षेत्र है जिसमें मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है। इन लोगों ने लाखों वोटों से जीता कर मुझे संसद में भेजा था। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र है, जहां पर मैं नेता बन कर नहीं भाई और बेटा बनकर रहता हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें