ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरी विधवा पेंशन ले रही 33 हजार महिलाओं को ढूंढ रहा प्रोबेशन विभाग

विधवा पेंशन ले रही 33 हजार महिलाओं को ढूंढ रहा प्रोबेशन विभाग

पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को सरकार निराश्रित (विधवा) पेंशन देती है। खीरी जिले में 86 हजार महिलाओं को प्रोबेशन विभाग पेंशन देता...

 विधवा पेंशन ले रही 33 हजार महिलाओं को ढूंढ रहा प्रोबेशन विभाग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 22 Jan 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को सरकार निराश्रित (विधवा) पेंशन देती है। खीरी जिले में 86 हजार महिलाओं को प्रोबेशन विभाग पेंशन देता है। सरकार ने सभी पेंशन लाभार्थी महिलाओं का आधार से सत्यापन शुरू कराया। सत्यापन में जिले में अब भी करीब 33 हजार महिलाओं के आधार सत्यापित नहीं हो सके हैं। यानि की यह महिलाएं विभाग को नहीं मिल रही हैं। पहले सेक्रेटरी ने सत्यापन रिपोर्ट दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी लगाया गया। इसके बाद भी करीब 33 हजार महिलाओं के आधार अब तक विभाग को नहीं मिले हैं। अब 31 जनवरी के बाद इनकी पेंशन रोकने की तैयारी है।

खीरी जिले में 86562 महिलाओं को विधवा पेंशन मिलती है। पेंशन ले रही सभी महिलाओं का आधार प्रमाणीकरण का निर्देश सरकार ने दिया। प्रोबेशन विभाग ने ब्लॉक व एसडीएम के माध्यम से सत्यापन कराया। लाभार्थी महिलाओं से आधार सत्यापित कराने के कहा। इसमें आधार, मोबाइल नम्बर व पेंशन खाता संख्या के माध्यम से किसी भी जनसेवा केन्द्र या कार्यालय से प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। ब्लॉकों से रिपोर्ट आई वहीं शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी लगाया गया। इसके बाद भी अब तक 53529 लाभार्थी महिलाओं का ही आधार प्रमाणीकरण हो सका है। पेंशन ले रही 33 हजार महिलाओं के आधार विभाग ढूंढ रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम का कहना है कि जिन महिलाओं ने अब तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है वह 31 जनवरी तक किसी निकटवर्ती जनसेवा केंद्र, काम सर्विस सेंटर से या भी कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी कलेक्ट्रेट में अपना बैंक खाता, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लेकर जाएं और आधार प्रमाणीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी के बाद सिर्फ उन्हीं महिलाओं को पेंशन मिलेगी जिनका आधार प्रमाणीकरण होगा। अन्य की पेंशन रुक जाएगी। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पेंशन ले रही महिलाओं के आधार प्रमाणीकरण के लिए तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत में कैम्प लगाने को कहा गया है। जिससे सभी लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो सके।

बरेली में गुम हो गईं 7 हजार विधवा पेंशन की लाभार्थी

बरेली। शहरी क्षेत्र में विधवा पेंशन की 7 हजार लाभार्थी गुम हो गईं हैं। बार-बार कैंप लगाने के बावजूद इन लाभार्थियों का पेंशन का आधार लिंक नहीं हो सका है। फिलहाल महिला कल्याण विभाग ने विधावा पेंशन की इन लाभार्थियों की पेंशन जारी करने पर रोक लगा दी है। बरेली में 92581 विधवा पेंशन के लाभार्थी हैं। इनमें से 70 हजार के आधार पेंशन से लिंक हो चुके हैं। करीब 12 हजार लाभार्थियों का आधार पेंशन से लिंक नहीं हो सका है। 7 हजार लाभार्थी शहरी क्षेत्र हैं। जबकि 5 हजार ग्रामीण क्षेत्र के हैं। डीपीओ ने आधार का सत्यापन न करने वाले लाभार्थियों की पेंशन पर रोक लगा दी है।

बदायूं में 7 हजार लाभार्थियों का पता नहीं

बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि जिले में विधवा पेंशन लाभार्थियों की संख्या 52,148 है। इनमें से 7000 का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है। आधार प्रमाणीकरण के लिए संबंधित ब्लाक के बीडीओ एवं पंचायत सचिव का सहयोग लिया जा रहा है। जिन लाभार्थियों द्वारा आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया जाएगा। उनके लिए पेंशन की आगामी किस्त नहीं दी जाएगी।

शाहजहांपुर में सत्यापन में सात हजार अपात्र बाहर

शाहजहांपुर। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जनपद में पेंशन पा रहे हजारों लाभार्थियों का लगातार सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। जिसमें जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है। जिसमें पेंशन पा रहे लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान लगभग सात से आठ हजार ऐसे पेंशन धारक पाए गए जिनके आधार द्वारा आधार कार्ड विभाग को न जमा करने पर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। डीपीओ गौरव मिश्रा ने बताया कि जनपद में निराश्रित महिला पेंशन योजना का साल में दो बार सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान सात हजार लाभार्थियों द्वारा आधार न जमा करने पर उनकी पेंशन रोक दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े