दो लीग मैचों में पृथ्वीपुरवा और सलीमाबाद रहे विजेता
नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे लीग मैच में पृथ्वीपुरवा इलेवन ने समीर इलेवन को 49 रनों से हराया। पृथ्वीपुरवा ने 106 रन बनाकर 10 ओवर में चार विकेट खोए। समीर इलेवन मात्र 57 रन पर सिमट गई। वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सलीमाबाद ने लोधपुरवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में सोमवार रात पृथ्वीपुरवा इलेवन समीर इलेवन को 49 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। दूसरे लीग मैच में सलीमाबाद ने लोधपुरवा को हराया। रामाधीन इंटर कालेज मैदान पर चल रहे शत्रुघ्न प्रसाद व स्नेहलता वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सोमवार रात पृथ्वीपुरवा इलेवन और समीर के बीच इलेवन हुए पांचवें लीग मैच में समीर इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पृथ्वीपुरवा की शुरूआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अर्जुन अंबाला चार गेंदों में शून्य पर आउट हुए, जबकि मनोज यादव नौ गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जितेंद्र और जैस ने पारी संभाली।
जितेंद्र ने 23 गेंदों में छह छक्कों की मदद से चालीस रन बनाए। जैस ने तेरह गेंदों में तीस और सब्बू ने बारह गेंदों में तीस रनों की तेज पारी खेली। पृथ्वीपुरवा ने दस ओवरों में चार विकेट खोकर 106 रन बनाए।इसके मुकाबले में मैदान में उतरी समीर इलेवन टीम पांच विकेट पर 57 रन ही बना सकी। इकबाल छह गेंदों पर केवल एक रन बनाकर आउट हो गए, जबकि उप-कप्तान जुनैद बिना खाता खोले वापस लौट गए। अब्दुल्ला ने 23 गेंदों में सर्वाधिक सोलह तथा शिबू ने आठ गेंदों पर चौदह रन बनाए। समीर इलेवन के आसिफ ने दो ओवर में एक मेडन के साथ केवल दो रन देकर एक विकेट तथा कबीर, मुन्ना और शिबू ने एक-एक विकेट लिए। पृथ्वीपुरवा के वीरेंद्र मैन आफ द मैच रहे। छठे लीग मैच में सलीमाबाद ने लोधपुरवा को दस ओवर में 53 रन पर रोककर चुनौती दी, जिसे सलीमाबाद ने छह ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गंगाबेहड़ प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू मौर्य ने मैन आफ द मैच पुरस्कार दिया। इस दौरान आयोजक डॉ. धीरेंद्र वर्मा, लखनऊ आयकर निदेशक अंकुर वर्मा, सुमनलता वर्मा, डॉ. पल्लवी वर्मा, रुद्र पटेल, विराट पटेल और त्रिनम आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


