ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीफिलहाल घरों में ही रहेंगे सजायाफ्ता कैदी

फिलहाल घरों में ही रहेंगे सजायाफ्ता कैदी

पेरोल पर चल रहे 32 सजायाफ्ता कैदी अभी और आठ हफ्तों तक घर में ही रहेंगे। कोरोना काल को देखते हुए इनका पेरोल बढ़ा दिया गया है। आठ हफ्तों बाद इनके पेरोल पर फिर सुनवाई...

फिलहाल घरों में ही रहेंगे सजायाफ्ता कैदी
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीThu, 24 Sep 2020 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पेरोल पर चल रहे 32 सजायाफ्ता कैदी अभी और आठ हफ्तों तक घर में ही रहेंगे। कोरोना काल को देखते हुए इनका पेरोल बढ़ा दिया गया है। आठ हफ्तों बाद इनके पेरोल पर फिर सुनवाई होगी।

कोरोना काल में जेल के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और बंदियों को कोरोना की महामारी से बचाया जा सके। इसको देखते हुए शासन ने जेल में बंद सैकड़ों बंदियों को जमानत पर रिहा करने का फैसला किया था। इस फैसले के तहत खीरी जेल से सैकड़ों बंदी जमानत पर रिहा कर दिया गया था और वह अपने घरों में रह रहे हैं। इसी फैसले के तहत 32 सजायाफ्ता कैदियों को भी पेरोल पर छोड़ा गया था। यह भी पिछले कई हफ्तों से अपने घरों में रह रहे हैं। इन बंदियों का अभी हाल ही में पेरोल खत्म हो रहा था।

जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि शासन ने खीरी जिले के 32 सजायाफ्ता कैदियों का पेरोल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 32 सजायाफ्ता कैदियों का पेरोल अगले आठ हफ्ते तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आने वाले आठ हफ्तों तक सजायाफ्ता कैदी पैरोल पर अपने घर में ही रहेंगे। अगले आठ हफ़्तों बाद इन कैदियों के पैरोल पर फिर से सुनवाई होगी।

जिले के 32 कैदियों का पेरोल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। शासन के आदेश पर 32 सजायाफ्ता कैदियों का पैरोल अगले आठ हफ्ते तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अगले आठ हफ्ते तक यह कैदी पैरोल पर बाहर रहेंगे।

- आरबी पटेल, जेल अधीक्षक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें